Akhilesh Yadav on Ram Mandir: ‘99.9 परसेंट भाजपाई निकलेंगे’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- काम करने वालों के CDR निकाली जाएं

Akhilesh Yadav on Ram Mandir: '99.9 परसेंट भाजपाई निकलेंगे', राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- काम करने वालों के CDR निकाली जाएं

Akhilesh Yadav on Ram Mandir: ‘99.9 परसेंट भाजपाई निकलेंगे’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- काम करने वालों के CDR निकाली जाएं

Akhilesh Yadav on Ram Mandir | Photo Credit: AI

Modified Date: July 9, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: July 9, 2026 2:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
  • CDR जांच की उठाई मांग
  • कहा- राम मंदिर में काम करने वाले लोगों के कॉल डिटेल निकाले जाएं

लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे को लेकर चल रहे विवाद पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान (Akhilesh Yadav on Ram Mandir) दिया है। राम मंदिर के मामले में वहां काम करने वाले सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाले जाएं तो 99.9 फीसदी भाजपाई निकलेंगे।

Akhilesh Yadav Latest Statement यादव ने कहा कि ‘अयोध्या में इन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए मर्यादा पुरूषोत्तम राम की मर्यादा को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। सनातन धर्म में धार्मिक चढ़ावे की चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं है। हमारा हिंदू समुदाय, सनातन धर्म के अनुयायी, बेहद भावुक लोग हैं। इससे न केवल हमारे देश की छवि प्रभावित होती है।’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ‘विपक्ष की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, जबकि विपक्ष के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होती है। उन्होंने दावा किया कि यदि मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कराई जाए तो 99.9 प्रतिशत लोगों का संबंध भाजपा से निकलेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा के भीतर घबराहट शुरू हो चुकी है और पार्टी में भारी हलचल मची हुई है।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।