अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 21, 2020 1:43 pm IST

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, सरकार ने यह भी कहा है कि इस बार लॉकडाउन पहले से ज्यादा सख्त होगा। इसी कड़ी में बलरामपुर जिला प्रशासन ने दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।

Read More: भाजपा सांसदों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात पर विकास तिवारी का तंज, कहा- ये रस्म है फोटोबाजी की

जारी आदेश में कहा गया है कि नोवेल कारोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव तथा रोकथाम हेतु नगर पालिका बलरामपुर क्षेत्र में प्रातः 8.00 बजे से शायं 7.00 बजे तक सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार खोलने हेतु छुट प्रदान किया गया था। लेकिन वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण को रोकने एवं नियंत्रण हेतु सभी संभावित उपाय अमल में लाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। अतएव पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में संशोधन करते हुए नगर पालिका बलरामपुर सीमा क्षेत्र में माह के प्रत्येक शनिवार साप्ताहिक बंदी यथावत रखते हुए शेष दिनों में दिनांक 22 सितम्बर 2020 से प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार सामाजिक दूरी तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ खुलेंगे।

Read More: केंद्र सरकार ने जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के उन्नयन और विकास लिए जारी किया फंड


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"