अंबिकापुर में कल से शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें, बैठक के बाद जिला प्रशासन और व्यापारी संघ ने किया फैसला

अंबिकापुर में कल से शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें, बैठक के बाद जिला प्रशासन और व्यापारी संघ ने किया फैसला

अंबिकापुर में कल से शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें, बैठक के बाद जिला प्रशासन और व्यापारी संघ ने किया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: September 28, 2020 2:21 pm IST

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर समेत बिलासपुर और अंबिकापुर में किए गए लॉकडाउन का सोमवार को अंतिम दिन है। वहीं, रायपुर जिला प्रशासन ने लॉकडाउन को आगे न बढ़ाते हुए कल से दुकानों और बाजारों को खोलने का फैसला लिया है। इसी बीच खबर आई है कि अंबिकापुर जिला प्रशासन ने भी लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय किया है। यह फैसला प्रशासन और व्यापारी संघ की बैठक में लिया गया है।

Read More: 8 लाख के ईनामी नक्सली कोसा मरकाम ने किया सरेंडर, 5 नम्बर प्लाटून का था सदस्य, ​कई जिलों में रहा सक्रिय

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर में कल से सभी दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, तय समय से अधिक टाइम तक दुकानों को खोलने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और व्यापारियों को भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

Read More: मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीतकर किया पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर करेगी बल्लेबाजी

इससे पहले रायपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि जिस तरह से परिस्थितियां सामने आई हैं, इसे देखते हुए लॉकडाउन खत्म किया जा रहा है। हालांकि कहीं भी भीड़ नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। पहले बारी-बारी से दुकानें खुलती थीं, लेकिन अब सभी दुकानें एक साथ खोली जाएंगी।

Read More: पुलिस विभाग में 9 अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई थाना प्रभारी..देखिए पूरी सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"