Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest: ‘शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें’… पीएम के ट्वीट पर भड़के राहुल-खरगे, मोदी सरकार के सामने रख दी ये तीन बड़ी डिमांड
Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest: 'शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें'... पीएम के ट्वीट पर भड़के राहुल-खरगे, मोदी सरकार के सामने रख दी ये तीन बड़ी डिमांड
Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest: 'शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें'... पीएम के ट्वीट पर भड़के राहुल-खरगे, मोदी सरकार के सामने रख दी ये तीन बड़ी डिमांड /image: AI Generated
- PM मोदी ने पेपर लीक मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया
- राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर इस घोषणा को लेकर सरकार पर निशाना साधा
- NEET मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाज़ी जारी है
दिल्ली। Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) का प्रदर्शन लगातार जारी है। NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। वहीं दूसरी ओर नीट पेपर लीक को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला लिया है। वही उनके X पोस्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने जमकर निशाना साधा है।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है…
प्रधानमंत्री के ट्वीट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निशाना साधा है। राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा कि- आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया – और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें साफ़ हैं:
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफ़ी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।
You are the one who has harmed the future of our youth the most.
You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system – and protected every person responsible for it.
The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
युवा अपने भविष्य की माँग करने कहाँ जाएँ? : खरगे
पीएम के ट्वीट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी निशाना साधते हुए X पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमे लिखा है कि- मोदी जी आपकी देखरेख में शिक्षा व्यवस्था खराब हो गई है। हमें खोखली बातें या टुकड़ों में की गई घोषणाएं नहीं चाहिए। आपकी सरकार ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया, पैलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल किया और बिना किसी डर के बेरहमी से बर्बरता की, मानो वे हमारे अपने बच्चे ही न हों।
Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest खरगे ने आगे कहा कि अपने एयर-कंडीशंड महलों से बाहर आइए और उन युवा पुरुषों और महिलाओं की आँखों में देखिए जो आपकी तानाशाही के खिलाफ लड़ते हुए सड़कों पर लहूलुहान हुए। AICC चीफ ने कहा कि युवा सिर्फ़ 3 आसान माँगें पूरी करवाना चाहते हैं:
1) शिक्षा मंत्री प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें
2) दंडात्मक कार्रवाई और अत्याचारों के लिए माफ़ी मांगें
3) जिन्हें आपने निशाना बनाया, उन्हें न्याय दिलाएँ
RSS ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्ज़ा कर लिया है। युवाओं में बेरोज़गारी 29% (PLFS) तक पहुँच गई है। कोई प्राइवेट नौकरी नहीं है, और पक्की सरकारी नौकरियाँ भी बहुत कम हैं। कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देने का चलन चरम पर है। सारे रास्ते बंद हैं। युवा अपने भविष्य की माँग करने कहाँ जाएँ?
.@narendramodi ji,
Education system has corroded under your watch. We do not need platitudes or piecemeal announcements.
Your government lathicharged the youth, used pellet guns, shock batons, indiscriminate brutality with impunity, as if they are not our own children.
Come…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 23, 2026
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- Raipur Congress Leaders FIR: भाजपा-कांग्रेस टकराव के बाद बड़ा एक्शन, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा समेत 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, जानें किस बात के लगे आरोप
- Vijeta Dahiya Statement: ‘मुझे बलि का बकरा बना दिया’… इस बात पर छलका विजेता दहिया का दर्द, अभिजीत को लेकर ये क्या बोल गए, सुनिए

Facebook


