कल से खुलेंगे मंत्रालय सहित नवा रायपुर के सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय, एक तिहाई होगी कर्मचारियों की उपस्थिति

कल से खुलेंगे मंत्रालय सहित नवा रायपुर के सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय, एक तिहाई होगी कर्मचारियों की उपस्थिति

कल से खुलेंगे मंत्रालय सहित नवा रायपुर के सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय, एक तिहाई होगी कर्मचारियों की उपस्थिति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: August 6, 2020 2:54 pm IST

रायपुर: मंत्रालय सहित नवा रायपुर और रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 7 अगस्त से अब पुनः कार्य संचालन होगा। कलेक्टर रायपुर द्वारा जारी लॉकडाउन 6 अगस्त को समाप्त होने के कारण आज राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से इस आशय का दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।

Read More: राम मंदिर भूमिपूजन पर टीम इंडिया के क्रिकेटर की पत्नी ने दी बधाई, तो मिली धमकी, कहा- ‘तेरा रेप होगा अब’

इसके तहत मंत्रालय तथा नवा रायपुर और रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन में 7 अगस्त से तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति एक तिहाई होगी। इसके लिए संबंधित विभाग को पृथक से रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें अनुभाग अधिकारी तथा उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी। मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

Read More: अब सिर्फ रविवार को रहेगा सब कुछ बंद, नाइट कर्फ्यू लागू, समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री का फैसला

जारी दिशा-निर्देश के अनुसार समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा कार्यालयों में फेस मास्क के उपयोग और सोशल तथा फिजिकल डिस्टेंस रखने के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों को अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा। मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों के प्रमुख द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं कार्यालयों में सेनिटाइजेशन तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। पूर्व की भांति मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारी वर्क फ्राम होम अथवा मंत्रालय से कार्य संपादित कर सकेंगे।

Read More: PCC प्रभारी PL पुनिया का कल से रायपुर दौरा, शनिवार को कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में होंगे शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"