Minister Rakesh Shukla Viral Video: ‘लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे…’ नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल
Minister Rakesh Shukla Viral Video: 'लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे...' नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल
Minister Rakesh Shukla Viral Video: 'लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे...' नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल / I mage: IBC24 Original
- कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- व्यक्ति कथित तौर पर "लट्ठ से वोट डलवाने" जैसी बात कहते हुए सुनाई देता है
- कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, जबकि भाजपा ने कार्यकर्ता का व्यक्तिगत बयान बताया
दतिया: Minister Rakesh Shukla Viral Video विधानसभा उपचुनाव का ऐलान होते ही दतिया में सियासी पारा गरमाया हुआ है। जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, लेकिन इस बीच नेताओं के विवादित बयानों को लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लठ से मारपीट करेंगे और पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे कहने वाले शख्स की पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं। अब होना क्या था वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया और अब विपक्ष भाजपा नेताओं को आड़े हाथों ले रही है।
कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का वीडियो वायरल
Minister Rakesh Shukla Viral Video मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो बड़ौनी क्षेत्र का है, जहां भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला जनसंपर्क कर रहे थे। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर मंत्री के सामने यह कहते हुए सुनाई देता है कि हम लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे और पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे। इसके बाद वीडियो में मंत्री राकेश शुक्ला कार्यकर्ता को डांटने के बजाए उसकी पीठ थपथपाते हुए नजर आते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है।
चुनावी मुद्दा बनाने के फिराक में कांग्रेस
वहीं, कांग्रेस अब इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की फिराक में है। भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाया। बरैया ने कहा कि डर, दबाव और हिंसा की भाषा लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और जनता इसका जवाब मतदान के जरिए देगी।
अपने उम्मीदवार के बचाव में उतरी भाजपा
दूसरी ओर वायरल वीडियो को लेकर भाजपा बचाव की मुद्रा में है। भाजपा के विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा है कि बरैया फालतू बयान बाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ता अति उत्साहित होकर इस प्रकार की बातें कर देते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी संविधानिक रूप से हाथ जोड़कर मतदान की अपील करती है। उन्होंने कांग्रेस को अलोकतांत्रिक पार्टी बताया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- PM Narenda Modi Video Message: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा ऐलान.. आज होगी पेपर लीक मामले पर कैबिनेट में चर्चा, आधी रात जारी किया वीडियो..
- New Higher Education Secretary Appointed : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लेकिन उच्च शिक्षा मंत्रालय में हो गया बड़ा बदलाव.. मोदी सरकार ने जारी किया आदेश, तत्काल चार्ज लेने के निर्देश
- Vande Bharat: ‘पेपरलीक’ पर पीएम की ‘फास्ट ट्रैक’ गारंटी! मोदी का ऐलान, जवाबदेही पर घमासान, फास्ट ट्रैक कोर्ट से किसे मिलेगा फायदा?

Facebook


