सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पंचायत के सितंबर माह के वेतन के लिए 5 लाख 19 हजार 813 रुपए का आबंटन
सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पंचायत के सितंबर माह के वेतन के लिए 5 लाख 19 हजार 813 रुपए का आबंटन
बिलासपुर: राजीव गांधी शिक्षा मिशन सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत कार्यरत शिक्षक पंचायत एवं सहायक शिक्षक पंचायत के माह सितंबर 2020 के वेतन भुगतान के लिये 5 लाख 19 हजार 813 रुपए आबंटित किया गया है।
जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा को 27 हजार 498 रुपए, जनपद पंचायत गौरेला को 1 लाख 12 हजार 347 रुपए, जनपद पंचायत कोटा को 89 हजार 116 रुपए, जनपद पंचायत मरवाही को 30 हजार 77 रुपए, जनपद पंचायत मस्तूरी को 1 लाख 32 हजार 548 रुपए, जनपद पंचायत पेण्ड्रा को 27 हजार 793 रुपए तथा जनपद पंचायत तखतपुर को 1 लाख 434 रुपए आबंटित किया गया है।

Facebook


