आमानाका के आस-पास का इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

आमानाका के आस-पास का इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

आमानाका के आस-पास का इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 5, 2020 5:08 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां पिछले तीन दिनों के भीतर 17 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59 हो गया है। इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आमानाका के आस-पास का एरिया कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: ग्वालियर में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 509 संदिग्धों के भेजे गए थे सैंपल

जारी आदेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन में साइंस कालेज हॉस्टल, डूमर तालाब, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, मस्जिद और डीडी आडिटोरियम के आस-पास के इलाके में आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Read More: दूसरे राज्यों से लौटने वाले श्रमिकों को गांव के बाहर किया जाएगा क्वारंटाइन, स्वास्थ्य सचिव ने पंचायत विभाग को लिखा पत्र

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 21323 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 20300 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 59 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 965 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 36 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 23 मरीजों का उपचार जारी है।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"