आनंदी बेन पटेल ने ली राज्यपाल पद की शपथ, चीफ जस्टिस AK मित्तल ने दिलाई शपथ

आनंदी बेन पटेल ने ली राज्यपाल पद की शपथ, चीफ जस्टिस AK मित्तल ने दिलाई शपथ

आनंदी बेन पटेल ने ली राज्यपाल पद की शपथ, चीफ जस्टिस AK मित्तल ने दिलाई शपथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: July 1, 2020 11:48 am IST

भोपाल: राज्यपाल लाल जी टंडन की अनुपस्थिति के चलते उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्यप्रदेश का प्रभार दिया गया है। आनंदी बेन पटेल ने आज मध्यप्रदेश के प्रभारी राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल ने शपथ दिलाई। आनंदी बेन पटेल लालजी टंडन की वापसी या नए राज्यपाल की नियुक्ति तक कार्यभार संभालेंगी।

Read More: भारत के खिलाफ चीन-पाक की शातिर चाल? LOC पर 20 हजार सैनिक तैनात

गौरतलब है कि बीते दिनों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आनंदी बेन पटेल को मध्यप्रदेश का प्रभारी राज्यपाल बनाने का आदेश जारी किया था। बता दें कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार लालजी टंडन के स्वास्थ्य में सुधार हो रही है।

Read More: दंतेवाड़ा में मिले 8 नए कोरोना मरीज, कांकेर से भी सामने आए 2 संक्रमित, प्रदेश में आज 13 मरीजों की पुष्टि

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"