बेटी का रिश्ता फिक्स कर ऐंठते हैं पैसे, फिर पैसे लेकर कहते हैं ‘हमारी बेटी को आपका लड़का पसंंद नहीं’, जानिए पूरा माजरा

बेटी का रिश्ता फिक्स कर ऐंठते हैं पैसे, फिर पैसे लेकर कहते हैं 'हमारी बेटी को आपका लड़का पसंंद नहीं', जानिए पूरा माजरा

बेटी का रिश्ता फिक्स कर ऐंठते हैं पैसे, फिर पैसे लेकर कहते हैं ‘हमारी बेटी को आपका लड़का पसंंद नहीं’, जानिए पूरा माजरा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: June 4, 2021 10:39 am IST

मुरैना: जिले के रामपुर इलाके में पानी और रोजगार की समस्या से जूझ रहे युवकों की शादियां नहीं हो रही है और अब वो शादी के नाम पर ठगी का भी शिकार हो रहे हैं। ताजा वाकया रामपुरकलां थाने के निठारा गांव का है, जहां फिरोजाबाद में रहने वाली युवती के पिता के साथ आए 4 लोगों ने शादी के नाम पर युवक के माता-पिता से 50 हजार रुपए ऐंठ लिए।

Read More: कलम के जादूगर गुलजार ने लोगों से की वैक्सीन लगाने की अपील, बोले- कोरोना से जंग में यही सबसे बड़ा हथियार

जानकारी के मुताबिक रामपुरकलां में रहने वाला शाक्य परिवार, 15 से 20 दिन पहले बेटे के लिए फिरोजाबाद में रहने वाले कोरी की बेटी देखकर आए थे। इसके बाद फिरोजाबाद से लड़की का परिवार रामपुरकलां युवक को देखने आए, लेकिन किसी ने युवक को उनके इरादों और हरकतों के बारे में बता दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दो ठगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More: प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने सलमान को किया गिरफ्तार

बताया गया आरोपी दो-तीन बार लड़की की गोद भराई के नाम पर लोगों को ठग चुके हैं और यह जंगल के इलाकों में अपनी बेटी शादी के लिए जाता है और उनसे पैसे ऐंठ कर भाग जाता है, उसके बाद लड़की की शादी की मना कर देता है।

Read More: छत्तीसगढ़ : 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी, ओपन स्कूल के छात्र इस तारीख को ले सकते हैं प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"