SI से बहस करना ASI को पड़ गया भारी, SSP ने किया निलंबित

SI से बहस करना ASI को पड़ गया भारी, SSP ने किया निलंबित

SI से बहस करना ASI को पड़ गया भारी, SSP ने किया निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 2, 2019 5:06 pm IST

रायपुर: जिला पुलिस बल में पदस्थ एएसआई को अपने सीनियर अधिकारी से बहस करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब उसके हाथ में नलिंबन आदेश थमा दिया गया। दरअसल किसी बात को लेकर यातायात थाना में पदस्थ एक एएसआई का किसी बात को लेकर एसआई से बहस हो गई। मामले की जानकारी होने पर एएसपी आरिफ शेख ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।

Read More: सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे कलेक्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने जताई नाराजगी, कहा- PMO से करेंगी शिकायत

गौरतलब है कि यातायात थाना पचपेड़ी नाका में पदस्थ एएसआई नागेन्द्र सोमवार सुबह किसी काम के सिलसिले में रायपुर रक्षित केन्द्र स्थित एमटी शाखा में आए हुए थे। इस दौरान नागेन्द्र की प्रभारी सूबेदार गोविन्द वर्मा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जमकर बहस भी हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया। जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी एसएसपी आरिफ शेख को मिली। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई नागेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

Read More: पद्मश्री दामोदर गणेश बापट को भारतीय कुष्ठ निवारक संघ ने दी श्रद्धांजलि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"