दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड से लौटे NCC कैडेट्स के लिए सीएम हाउस में 10 फरवरी को होगा ‘एट होम फंक्शन’

दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड से लौटे NCC कैडेट्स के लिए सीएम हाउस में 10 फरवरी को होगा ‘एट होम फंक्शन’

दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड से लौटे NCC कैडेट्स के लिए सीएम हाउस में 10 फरवरी को होगा ‘एट होम फंक्शन’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 9, 2021 5:22 pm IST

रायपुरः दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड से लौटे तीनों विंग एयर, आर्मी एवं नेवी के एनसीसी कैडेट्स के लिए रायपुर स्थित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में 10 फरवरी को संध्या 6 बजे से ‘‘एट होम फंक्शन’’ होगा। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कडेट्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैडेटों को पुरस्कृत करेंगे।

Read More: मंथन-2021 में बनेगा स्वास्थ्य सेवाओं में आत्म-निर्भर का रोडमैप, सीएम शिवराज के नेतृत्व में होगा आयोजन

गौरतलब है कि एनसीसी की दृष्टि में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को एक निदेशालय के तहत रखा गया है। जिसका मुख्यालय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में है। हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले एवं इस स्तर पर भाग लेने वाले कडेट्स के लिए भोपाल में फरवरी के प्रथम सप्ताह में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Read More: IPS अधिकारियों को मिला जिले का प्रभार, बनाए गए इन जिलों के एसपी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाला यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर 10 फरवरी को संध्या 6 बजे से 7.30 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय भोपाल से अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल संजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। इसकी तैयारी रायपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जे.एस. भारद्वाज के निर्देशन में पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के साथ-साथ सभी एनसीसी इकाइयों के कमान अधिकारी, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी, पी आई स्टाफ एवं विभिन्न इकाइयों के एनसीसी कडेट्स भाग लेंगे।

Read More: दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, मां, बेटा और भतीजे की मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"