फिलहाल नहीं दिए जाएंगे बढ़ी हुई बिजली दरों के बिल, प्रकरण पर सुनवाई टली

फिलहाल नहीं दिए जाएंगे बढ़ी हुई बिजली दरों के बिल, प्रकरण पर सुनवाई टली

फिलहाल नहीं दिए जाएंगे बढ़ी हुई बिजली दरों के बिल, प्रकरण पर सुनवाई टली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 31, 2020 5:44 am IST

भोपाल। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत तो है,पर ये कब तक रहेगी इसपर तलवार लटकी हुई है। दरअसल बढ़ाई गई बिजली दरों पर होनी वाली सुनवाई को मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने आगे बढ़ा दिया है।  हालांकि उपभोक्ताओं को ये राहत है कि पूर्व में प्रस्तावित  एक अप्रैल से नई दरों के बिजली बिल फिलहाल नही मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के दौरान किराया नहीं देने वाले किरायादारों पर नहीं बरती जाए…

बता दें कि बिजली कंपनियों की दरों में की गई वृद्धि को मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग में चुनौती दी गई है। इस प्रकरण की 31 मार्च को सुनवाई होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए सुनावाई को आगे बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के चलते सुनवाई स्थगित की गई है।

ये भी पढ़ें- आवाजाही बंद करने राजधानी को चार जोन में बांटा गया, अब नहीं जा पाएंगे दूसरे इल…

दरों को लेकर दायर की गई इस याचिका पर अब मई महीने में सुनवाई हो सकती है। वहीं फिलहाल बढ़ी हुई दरों के बिजली बिल नहीं दिए जाएंगे, ऐसा कहा जा रहा है कि जून या जुलाई से बिजली की बढ़ी हुई दरें लागू कर दी जाएंगी।


लेखक के बारे में