संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बनकर ऑनलाइन ट्रांसफर एजेंसी से ठगी की कोशिश, लेकिन नहीं दे पाया झांसा

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बनकर ऑनलाइन ट्रांसफर एजेंसी से ठगी की कोशिश, लेकिन नहीं दे पाया झांसा

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बनकर ऑनलाइन ट्रांसफर एजेंसी से ठगी की कोशिश, लेकिन नहीं दे पाया झांसा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 24, 2021 1:07 pm IST

रायपुरः फोन पर लोगों से एटीएम नंबर लेकर या लॉटरी में गिफ्ट मिलने का ऑफर देकर ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। लेकिन ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम से ठगी करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नाम से ठगी करने की कोशिश की है। मामले को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: खुले आसमान की ऊंची उड़ान है ‘बेटी’, हर मां-बाप का गर्व और सम्मान है ‘बेटी’- विकास उपाध्याय

दरअसल मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात शख्स ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का नाम लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर एजेंसी से बात कर ठगी करने की कोशिश की है। लेकिन एजेंसी मालिक ने सूझबूझ दिखाते हुए मामले की जानकारी संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को दी, जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: प्रदेश में अगले तीन दिन शीतलहर रहने की संभावना, तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"