बरगी की मुख्य नहर फूटी, हजारों एकड़ फसल बर्बाद, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह

बरगी की मुख्य नहर फूटी, हजारों एकड़ फसल बर्बाद, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह

बरगी की मुख्य नहर फूटी, हजारों एकड़ फसल बर्बाद, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 28, 2019 3:45 pm IST

नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव विकासखण्ड के अंतर्गत लाठगांव- चंदलोन के बीच चिरचिटा डेम के पास बरगी की मुख्य नहर मंगलवार को दोपहर में फूट गई। मुख्य नहर के फूट जाने से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई और नहर किनारे लगे खेतों में पानी भर गया। नहर फूटने से आई बाढ़ की की चपेट में गांव भी आए।

स्थिति को देखते हुए कई गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने प्रभावित गांवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने अधिकारियों को ऐहतियाती कदम उठाने और पूरे समय मुस्तैद रहने की हिदायत दी है। कलेक्टर ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि देर रात तक पानी शहर में प्रवेश कर सकता है। इसे देखते हुए लोगो को ऊंचे स्थानों पर जाने की दी सलाह दी गई है। वहीं प्रशासन की टीम भी मुनादी कराने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में IBC24 बना No1 वेब पोर्टल 

कलेक्टर ने कहा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि लोगों को कोई नुकसान नही हो और उन्हें तत्परता से राहत दिलाई जा सके। उन्होंने बताया कि लाठगाँव, सर्रा, टपरिया, तिघरा, छिंदोरी,  छोटा छिंदवाड़ा- गोटेगांवशहरी क्षेत्र,रहली, आंखीबाड़ा की ओर बरगी नहर के तटवर्ती निचले इलाकों में पानी का बहाव बढ़ रहा है। इस इलाके के खेतों में पानी भर रहा है और घरों में भी पानी भीतर जा सकता है। बरगी डेम के पानी को रोक दिया गया है और प्रभावित क्षेत्र के बरगी नहर के पानी को सनेर नदी में जाने के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है।


लेखक के बारे में