17 दिसंबर को होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जाएंगे चंदखुरी, होंगे कई कार्यक्रम

17 दिसंबर को होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जाएंगे चंदखुरी, होंगे कई कार्यक्रम

17 दिसंबर को होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जाएंगे चंदखुरी, होंगे कई कार्यक्रम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: December 11, 2020 6:31 am IST

रायपुर। 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के दो साल पूरे हो जाएंगे। इस खास मौके पर सत्ता-संगठन स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अहम विषयों पर चर्चा के लिए 17 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

Read More News: पूरी करनी थी किसी की अधूरी ख्वाहिश…अमेरिका में रहने वाला युवक ‘बैलगाड़ी’ में बारात लेकर पहुंचा दुल्हन के द्वार, जानिए 

इस दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी मंत्री चंदखुरी जाएंगे। 17 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंत्री चौबे ने कहा कि 17 तारीख को कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होंगे। जनता ने हमें अभूतपूर्व जनादेश दिया। हमारी सरकार ने अधिकांश सभी चुनावी वादों को पूरा किया है।

Read More News: कबीर आश्रम में मुखबधिर महिला के साथ दुष्कर्म मामले में DNA रिपोर्ट आने के बाद 4 और आरोपी गिरफ्तार, बाबा सहित 7 की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस दिन प्रभार जिलों के मंत्री भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की दो साल की उपलब्धि बताएंगे। इसके आलवा बैनर पोस्टर के माध्यम से भी सरकार लोगों को उपलब्धि बताएंगे। वहीं 14 तारीख से एक बाइक रैली निकाली जाएगी। जो राम वनगमन पथ पर चलते हुए 17 तारीख को कौशिल्या मंदिर चंदखुरी पहुंचेगी। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

Read More News: 18 हजार लेकर भी कोरोना मरीज को नहीं चढ़ाया प्लाज्मा, संक्रमित की मौत के बाद परिजनों ने अपोलो अस्पताल पर लगाए आरोप

 


लेखक के बारे में