भूपेश 30 मई को बस्तर प्रवास पर, बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में होंगे शामिल

भूपेश 30 मई को बस्तर प्रवास पर, बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में होंगे शामिल

भूपेश 30 मई को बस्तर प्रवास पर, बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: May 28, 2019 1:32 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 मई को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वहां वे जगदलपुर में स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक बघेल 30 मई को सुबह 10 बजे दुर्ग जिले के भिलाई 3 स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। वहां सुबह 10.30 बजे से स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 11 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 

भूपेश सुबह 11.25 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और 11.30 से बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.30 बजे से बस्तर संभाग के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके बाद वे  दोपहर 1.30 बजे से वन अधिकार पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में रामविलास पासवान की जगह पक्की, बिहार से जाएंगे राज्यसभा 

बघेल इसके बाद जगदलपुर में शाम 5.30 बजे से महेन्द्र कर्मा के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 6 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक सर्किट हाउस में नक्सल प्रभावित प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। वे रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे। 


लेखक के बारे में