बड़ी राहत: कोरोना मरीजों की संख्या में देश में 7वें स्थान पर मध्यप्रदेश, रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत
बड़ी राहत: कोरोना मरीजों की संख्या में देश में 7वें स्थान पर मध्यप्रदेश, रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत
भोपाल। कोरोना संक्रमण रोकने की कवायद में मध्यप्रदेश के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामले में मध्य प्रदेश का 7वां स्थान हो गया है। इससे पहले वो छठवें स्थान पर था जबकि उत्तर प्रदेश 7वें नंबर पर था।
Read More News: देश में बीते 24 घंटे में 9,851 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 273 की थमीं सांसें, संक्रमितों की संख्या
पूरे देश की तुलना में मध्यप्रदेश में लगभग 2 प्रतिशत नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं जबकि पहले ये 8 प्रतिशत तक थे। प्रदेश में कोरोना के 174 नए पॉजीटिव मामले आए हैं। वहीं देश में यह संख्या 9304 है। एमपी की कोरोना रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत है, जबकि देश की 47.9 प्रतिशत.पिछले 24 घंटे में 192 मरीज स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। कोरोना से 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
Read More News: संसद भवन परिसर में कोरोना की दस्तक, कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद
अब तक 377 लोग जान गंवा चुके हैं। इंदौर में 36 नए केस मिले। यहां मरीजों की संख्या 3633 हो गई। यहां अब तक 145 की मौत हुई है और 2184 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। 1304 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 1665 हो गई है और 61 की मौत हो चुकी है। यहां पर 1100 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं और 458 का इलाज किया जा रहा है।
Read More News: कोरोना मरीज मिलने के बाद देवपुरी और रामसागर पारा कंटेनमेंट जोन घोषित, अब तक 17 मामले आए

Facebook


