Bijapur Naxal Attack: 1500 से 2000 जवान निकले थे सर्चिंग पर, सभी की वापसी के बाद ही होगी स्थिति की जानकारी: ताम्रध्वज साहू

Bijapur Naxal Attack: 1500 से 2000 जवान निकले थे सर्चिंग पर, सभी की वापसी के बाद ही होगी स्थिति की जानकारी: ताम्रध्वज साहू

Bijapur Naxal Attack: 1500 से 2000 जवान निकले थे सर्चिंग पर, सभी की वापसी के बाद ही होगी स्थिति की जानकारी: ताम्रध्वज साहू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 3, 2021 5:09 pm IST

रायपुर: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जोनागुड़ा ग्राम के समीप सुरक्षा बलों और नक्सली मुठभेड़ में 5 जवानों की शाहदत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षा बलों की शहादत बेकार नहीं जाएगा। गृह मंत्री ने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंच कर घटना में घायल जवानों को देखा और चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

Read More: नक्सल हमले में घायल 21 जवानों को लाया गया जिला अस्पताल, राजधानी रायपुर में 7 का उपचार जारी

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री साहू ने कहा कि लगातार नक्सलियों के ऊपर फोर्स का दबाव बन रहा है। नक्सली बौखलाकर इस प्रकार की हरकत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्चिंग के लिए  1500 से 2000 संख्या में जवान सर्चिंग पर निकले थे। अभी पूरी फोर्स वापस नहीं लौटी है, जवानों की वापसी के बाद ही असल स्थिति की जानकारी होगी। जवानों से मुलाकात हुई है सभी जवान सुरक्षित हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना टेस्टिंग किट का पर्याप्त स्टॉक, बीते दो दिनों में लगभग 75 हजार सैंपलों की हुई जांच


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"