सिलगेर मामले की जांच के लिए BJP ने किया 6 सदस्यीय कमेटी का गठन, 7 दिनों के भीतर सौपेगी रिपोर्ट

सिलगेर मामले की जांच के लिए BJP ने किया 6 सदस्यीय कमेटी का गठन, 7 दिनों के भीतर सौपेगी रिपोर्ट

सिलगेर मामले की जांच के लिए BJP ने किया 6 सदस्यीय कमेटी का गठन, 7 दिनों के भीतर सौपेगी रिपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: May 25, 2021 10:31 am IST

रायपुर: सुकमा जिले के सिलगेर गांव में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मामले में जांच के लिए भाजपा ने 6 सदस्यीय टीम का गठन किया है। भाजपा की ओर से गठित टीम मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर जांच करेगी और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस टीम में दिनेश कश्यप, किरणदेव, महेश गागड़ा, लता उसेंडी, सुभाऊ कश्यप और राजाराम तोड़ेम शामिल हैं।

Read More: ‘टूलकिट’ पर मोहन मरकाम ने कहा, BJP की हरकतों से साबित हुआ ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’, विफल PM की तरफ से ध्यान हटाने फैला रहे भ्रम

सुकमा जिले के सिलगेर गांव में सुरक्षा बलों के लिए बने शिविर का सिलगेर और अन्य गांव के ग्रामीण विरोध कर रहे थे। वहीं, इस महीने की 17 तारीख को बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और शिविर पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान नक्सली भी वहां मौजूद थे। पथराव के दौरान ही नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी भी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Read More: जलवायु परिवर्तन अब प्रजनन क्षमता को भी कर रहा प्रभावित, मक्खियों का बांझपन है इसका उदाहरण

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"