भाजपा के कार्यक्रम में लोगों को बांटे गए 100-100 रुपए, उमड़ी भीड़, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित ये नेता रहे मौजूद

भाजपा के कार्यक्रम में लोगों को बांटे गए 100-100 रुपए, उमड़ी भीड़, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित ये नेता रहे मौजूद

भाजपा के कार्यक्रम में लोगों को बांटे गए 100-100 रुपए, उमड़ी भीड़, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित ये नेता रहे मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: July 6, 2020 1:59 pm IST

सागर: मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन इसी बीच सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि भाजपा के कार्यक्रम में शमिल हुए लोगों को 100-100 रुपए बांटे गए हैं। पैसे बांटे जाने की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह और मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल हुए थे।

Read More: Watch Video: सावन के पहले सोमवार पर ठाठ-बाठ से निकली ‘बाबा महाकाल’ की सवारी, दिखा कोरोना संक्रमण का असर

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से सोमवार को राहतगढ़ के मंडी प्रांगण में कार्यकर्ता मंडल बैठक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। बैठक के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को पार्टी की ओर से 100-100 रुपए दिया गया। बताया जा रहा है कि लोगों को लिफाफे में भरकर पैसे बांटे गए हैं। वहीं, कार्यक्रम के बाद पैसे लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Read More: पति शोएब के साथ लाइव वीडियो में बोली सानिया मिर्जा, अक्षय कुमार से करना चाहूंगी शादी, बाबर आजम को बताया पसंदीदा क्रिकेटर.. देखिए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"