छत्तीसगढ़ के BJP नेता भी प्रचार करने जाएंगे असम, इन 22 वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें नाम

छत्तीसगढ़ के BJP नेता भी प्रचार करने जाएंगे असम, इन 22 वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें नाम

छत्तीसगढ़ के BJP नेता भी प्रचार करने जाएंगे असम, इन 22 वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें नाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 4, 2021 8:53 am IST

रायपुर। असम समेत पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं अब सियासी दल जीत की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने एक ओर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत मंत्री और विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने भी असम में चुनाव प्रचार के लिए वरिष्ठ नेताओं को चुनाव अभियान की जिम्मेदारी दी है।

Read More News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में कोरोना ने दी दस्तक, दो विधायकों के संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा बरती जाएगी सख़्ती 

बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने असम चुनाव अभियाना का मोर्चा संभाला है। इसके साथ ही आज बीजेपी ने असम जाने वाले छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की सूची भी जारी की है। इनमें राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय,पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, संजय श्रीवास्तव, किरण देव समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने असम के कुछ क्षेत्र के लिए प्रदेश के कुछ भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी दी है। हमें भी आदेश मिलेगा तो हम भी जाएंगे।

Read More News: भाजपा हमें हिंदुत्व का पाठ ना पढ़ाएं, सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया- ठाकरे


लेखक के बारे में