भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, संजय गांधी अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती

भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, संजय गांधी अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती

भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, संजय गांधी अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: December 27, 2020 1:10 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि रविवार को भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि नागेंद्र सिंह का उपचार आईसीयू में चल रहा है।

Read More: नए साल 2021 में कब और कितने सूर्य-चंद्र ग्रहण लगेंगे.. जानिए यहां पूरी जानकारी

बता दें कि नागेंद्र सिंह गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। शिवराज सिंह के पिछले दो कार्यकाल में नागेंद्र सिंह मंत्री रहे थे। वहीं, बीते दिनों उन्होंने सीएम शिवराज को सड़क् निर्माण कार्य की मांग को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि 7 दिन के भीतर सड़क का निर्माण नहीं होता है, तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।

Read More: वायरस के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक दिन, इन देशों में शुरू हुआ कोरोना का टीकाकरण


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"