बीजेपी विधायक ने मंत्री से बताया जान का खतरा, कहा- मंत्री बन गए हो, मुझे मरवा मत देना
बीजेपी विधायक ने मंत्री से बताया जान का खतरा, कहा- मंत्री बन गए हो, मुझे मरवा मत देना
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने मंत्री पीसी शर्मा से अपनी जान जान को खतरा बताया है। विश्वास सारंग ने बड़वाले मंदिर में पीसी शर्मा से कहा कि मंत्री बन गए हो, मरवा मत देना, नहीं तो तुम मुझ पर ट्रक चढ़वा दो। दोनों का आमना-सामना बड़वाले मंदिर में हुआ।
दोनों के बीच 80 फीट रोड पर बने गार्डन को लेकर दोनों मे सियासी विवाद चल रहा है। बता दें कि इससे पहले विधायक विश्वास सारंग ने विवेकानंद थीम पार्क का रविवार शाम उद्घाटन कर दिया लोकार्पण कर दिया था, उन्होंने एक शिलालेख भी स्थापित करा दिया। जबकि इस थीम पार्क का उद्घाटन आज (सोमवार को) मंत्री पीसी शर्मा के हाथों होना था।
यह भी पढ़ें : एयर स्ट्राइक पर विपक्ष ने मांगे सबूत, वायुसेना प्रमुख ने कहा- हम टारगेट उड़ाते हैं, कितने मरे ये नहीं गिन सकते
गौरतलब है कि यह थीम पार्क 32 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े क्षेत्र में करीब 1 करोड़ 37 लाख की लागत से बना है। इसमें स्वामी विवेकानंद की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच सियासत गरमाई हुई है।

Facebook


