मोदी 2.0 का एक साल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, सांसद संतोष पांडेय ने कही ये बात…

मोदी 2.0 का एक साल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, सांसद संतोष पांडेय ने कही ये बात...

मोदी 2.0 का एक साल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, सांसद संतोष पांडेय ने कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 29, 2020 4:03 pm IST

रायपुर: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर 30 मई 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा कल शाम 4 बजे यू ट्यूब, फेसबूक सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें मोदी 2.0 की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। इस संबंध में जानकारी राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने दी है। बता दें कि पीएम मोदी ने 30 मई को दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और कल उनके दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने जा रहा है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में 16 नए मामले, 1 की मौत, 17 डिस्चार्ज

सांसद संतोष पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 मई की शाम 4:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सांसद पांडेय ने आगे कहा कि पीएम मोदी का दूसरा कार्यकाल संकल्पों से भरा रहा। हम सब इस बात को जानते हैं रामजन्म भूमि में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। धारा 270 का समापन, सीएए को लागू करना और तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का अगर श्रेय किसी को जाता है तो वो नरेंद्र मोदी को है। आइए हम कल 4 बजे जेपी नड्डा को सुनने से न चुकें और 4 बजे शाम लाइव रहें।

Read More: भारतीय रेलवे ने 1 जून से शुरू होने वाली ट्रेनों के लिए निर्देशों में किया संशोधन, जानिए क्या हुआ बदलाव

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"