Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी ने बढ़ाई धड़कन! आज इन शेयरों में लगेगी रॉकेट जैसी उड़ान? टाइटन-ट्रेंट समेत ये स्टॉक करा सकते है मोटा मुनाफा?
Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को मजबूत शुरुआत के संकेत हैं क्योंकि गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अब निवेशकों की नजर पहली तिमाही के नतीजों पर रहेंगी। इसके अलावा कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी खबरों के चलते कुछ चुनिंदा शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।
(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)
- गिफ्ट निफ्टी की बढ़त से बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत।
- Q1FY27 के तिमाही नतीजों पर निवेशकों की रहेगी खास नजर।
- टाइटन, ट्रेंट और जुबिलेंट फूडवर्क्स के बिजनेस अपडेट चर्चा में।
नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) की शुरुआत मजबूती के साथ होने की उम्मीद है। सुबह करीब सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,566 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि बाजार खुलते ही खरीदारी का माहौल बन सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब निवेशकों की सबसे बड़ी नजर पहली तिमाही (Q1FY27) के वित्तीय नतीजों पर रहेगी। आने वाले दिनों में कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
टाइटन, ट्रेंट और जुबिलेंट फूडवर्क्स पर खास नजर
आज कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है। टाइटन कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घरेलू कारोबार में 37 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 128 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वहीं वॉच, कंज्यूमर और आईकेयर कारोबार में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर ट्रेंट का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 19 प्रतिशत बढ़कर 5,666 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने इस तिमाही में एक नया वेस्टसाइड और 19 नए जूडियो स्टोर भी शुरू किए हैं। जुबिलेंट फूडवर्क्स का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14.1% बढ़ा है जबकि डोमिनोज इंडिया ने भी बेहतर बिक्री वृद्धि दर्ज की है।
इन कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट
चंबल ब्रुअरीज एंड डिस्टिलरीज आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेगी जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने अमेरिका की स्मार्ट रेंट टेक्नोलॉजी कंपनी स्मार्टरेंट के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। वहीं टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स को बड़ी राहत मिली है क्योंकि एनसीएलटी ने जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के साथ उसके विलय को मंजूरी दे दी है। इन घटनाओं का असर शेयरों पर देखने को मिल सकता है।
ऑर्डर, फंड जुटाने और अधिग्रहण से जुड़ी खबर
एम्बेसी डेवलपमेंट्स ने निजी प्लेसमेंट के जरिए 1,170 करोड़ रुपये तक अतिरिक्त फंड जुटाने की मंजूरी दी है। राइट्स को दक्षिण अफ्रीका की कंपनी से करीब 35.82 मिलियन डॉलर का बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके तहत डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की सप्लाई की जाएगी। टैनफैक इंडस्ट्रीज ने 173.5 करोड़ रुपये के प्रेफरेंशियल शेयर इश्यू को मंजूरी दी है। वहीं वरुण बेवरेजेज की केन्या स्थित सहयोगी कंपनी ने 32 मिलियन डॉलर में डेयरी बेवरेज, जूस और पैकेज्ड वाटर कारोबार के अधिग्रहण का समझौता किया है। इसके अलावा ब्लू जेट हेल्थकेयर ने अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च करते हुए प्रति शेयर 531.7 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है। इन सभी खबरों के चलते आज ये शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- MP Board 5th 8th Supplementary Result 2026: इंतजार खत्म, आज इतने बजे जारी होंगे 5वीं-8वीं के रिजल्ट, यहां एक क्लिक में देखें परिणाम
- Bangladesh NCP Rally Blast: रैली में भाषण दे रही थी NCP नेता, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरा-तफरी, जान बचाने भागने लगे लोग, देखें वीडियो
- CG Me Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Facebook


