Bangladesh NCP Rally Blast: रैली में भाषण दे रही थी NCP नेता, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरा-तफरी, जान बचाने भागने लगे लोग, देखें वीडियो

Bangladesh NCP Rally Blast: राजधानी में उस समय अफरा तफरी का महल बन गया जब नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान जोरदार ब्लास्ट हुआ।

Bangladesh NCP Rally Blast: रैली में भाषण दे रही थी NCP नेता, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरा-तफरी, जान बचाने भागने लगे लोग, देखें वीडियो

Bangladesh NCP Rally Blast/Photo Creadit: ANI X

Modified Date: July 7, 2026 / 08:27 am IST
Published Date: July 7, 2026 7:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • ढाका में NCP की रैली के दौरान जोरदार धमाका, 4 लोग घायल
  • भाषण के दौरान हुए विस्फोट का VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया
  • NCP नेता नाहिद इस्लाम ने हमले को सुनियोजित बताते हुए प्रशासन पर आरोप लगाए

ढाका। Bangladesh NCP Rally Blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में उस समय अफरा तफरी का महल बन गया जब नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान जोरदार ब्लास्ट हुआ। जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि यह यह मार्च बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए छात्र विरोध-प्रदर्शनों की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर निकाला गया था।

धमाके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक नेता रैली को संबोधित कर रही होती हैं, तभी यह धमाका होता है। जिससे पूरा इलाका दहल उठता है और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन जाता है। रैली में शामिल लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगते है।

एनसीपी ने जारी किया बयान

Bangladesh NCP Rally Blast NCP ने सोमवार रात एक बयान में कहा, आतंकवादियों ने सावर में NCP की रैली वाली जगह पर बम धमाका (Dhaka Bomb Blast) किया। यह धमाका सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ, जब सावर थाना स्टैंड ईदगाह मैदान में रैली चल रही थी। यह मार्च जनमत संग्रह लागू करने, नौकरियां पैदा करने, बिजली संकट को हल करने, चीज़ों की कीमतों पर नियंत्रण और सीमा सुरक्षा की मांग के लिए आयोजित किया गया था।

हमले के लिए सुनियोजित साजिश थी: एनसीपी नेता

Bangladesh NCP Rally Blast एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम ने कहा कि ये कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि यह एक कायरतापूर्ण हमले के लिए सुनियोजित साजिश थी। आगे उन्होंने इस ब्लास्ट के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.