बीजेपी ने शुरू की निकाय चुनाव की तैयारी, खंडवा विधायक ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
बीजेपी ने शुरू की निकाय चुनाव की तैयारी, खंडवा विधायक ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन द्वारा निकाय चुनाव घोषणा पत्र प्रभारी बनाए गए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर बैठक ली। कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अभियान में जुट जाएं ताकि 15 माह की कांग्रेस सरकार के समय जो भी फर्जीवाड़े सूची में किए गए, वे सभी दूर किए जा सकें।
Read More News: जिला सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी को भेजा समन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी का मामला
प्रभारी वर्मा ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा यह तय किया गया है कि स्थानीय समस्याएं व जन अपेक्षाओं को भी प्रदेश स्तरीय घोषणा पत्र में शामिल किया जाए। इसलिए कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर मुद्दे तलाशें। इसके लिए 15 सदस्यीय टीम भी बनाई गई।
Read More News: राममंदिर के चंदे पर विवाद! बीजेपी ने लगाया कांग्रेस और वामदलों पर साजिश का आरोप, कांग्रेस ने कहा चंदे के पैसे से
जिले से प्रभारी अशोक ओझा एवं सह प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा जोबट को बनाया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चैहान, अजय जायसवाल, मनीष शुक्ला, रघुनंदन शर्मा, प्रतापसिंह सिसौदिया, सुदामा पंवार, माधौसिंह कनेश, कांतिलाल राठौड़ आदि उपस्थित थे।
Read More News: कटघरे में PSC… चयन पर सवाल! अभ्यर्थी ने लगाए गंभीर आरोप तो बीजेपी ने खोला मोर्चा

Facebook


