BJP की मंडल मंत्री मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी से बाहर करने श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र

BJP की मंडल मंत्री मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी से बाहर करने श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र

BJP की मंडल मंत्री मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी से बाहर करने श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: November 27, 2020 6:55 am IST

रायपुर। मानव तस्करी के मामले में राजधानी पुलिस ने निशानदेही पर बीजेपी की मंडल पदाधिकारी गंगा पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से बीजेपी में खलबली मच गई है। आरोपी महिला को पार्टी से बाहर करने BJP जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने BJP प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखा है।

Read More News: कांग्रेस विधायक के बेटे ने महिला पटवारी को धमकाया, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की कर रहे थे वकालत, वायरल हुआ ऑडियो

बता दें कि मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार गंगा पाण्डेय भाजपा के फाफाडीह मण्डल की मंत्री है और सक्रिय सदस्य है। लेकिन अब उसके काले कारनामों का खुलासा होने से पार्टी की छवि खराब हुई हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला रायपुर के महात्मा गांधी वार्ड इलाके के दुर्गानगर पंडरी इलाके की रहने वाली है। महिला के 3 बेटे हैं।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2800 के पार, 1753 नए मरीजों की पुष्टि

पुलिस ने किया खुलासा

मानव तस्करी के मामले में गंगा पाण्डेय को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया ​कि आरोपी महिला गंगा ने ही पीड़िता वंदना जैन और उसके 4 वर्षीय बेटे समेत आरोपियों को फ्लाइट से दिल्ली और वहां से हरियाणा पहुंचाया था। पूछताछ में आरोपी महिला गंगा ने खुलासा किया कि वो गैंग के लिए हवाई टिकट करवाने का काम करती थी। मामले में गंगा का पति सहदेव पाण्डेय भी शामिल है।

Read More News: ‘गोबर गाथा’: दो बैल से रोजाना 9 क्विंटल गोबर, एक हफ्ते में हितग्राही ने बेचे 12,800 का गोबर, जानिए पूरा माजरा


लेखक के बारे में