Surajpur Police Attack Video: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अचानक मचा बवाल, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, अब घटना का एक्सक्लूसिव VIDEO आया सामने
Surajpur Police Attack Video: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अचानक मचा बवाल, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, अब घटना का एक्सक्लूसिव VIDEO आया सामने
Surajpur Police Attack Video | Photo Credit: AI
- पुलिस और ग्रामीण के बीच मारपीट का मामला
- अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है
- ग्रामीण पुलिसकर्मियों को दौड़ाते दिख रहे
सूरजपुर:Surajpur Police Attack Video छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सुबह सुबह बवाल हो गया। यहां अचानक ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हमला बोला है। जिसमें DSP सहित 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। (Surajpur Police Attack News) सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
अब घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। जिसमें ग्रामीण पुलिसकर्मियों को दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। भीड़ देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरु कर दिया था। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया। अब तक इस घटना में 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए है।
सूरजपुर-पुलिस और ग्रामीण के बीच मारपीट का मामला, अभी भी बनी हुई है तनाव की स्थिति#Chhattisgarh #Surajpur #CGNews https://t.co/SirIAPUbb1
— IBC24 News (@IBC24News) July 24, 2026
मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रतापपुर इलाके के मदननगर गांव का है। दरअसल, यहां पुलिस की टीम कोयला खदान का सर्वे करने गई थी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने मदननगर गांव पहुंची थी। इन आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। हालांकि, ग्रामीण लंबे समय से खदान परियोजना का विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति हिंसक रूप ले लिया।
हिंसक झड़प में DSP समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं प्रदर्शन के दौरान पांच पुलिस बसों और कई अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस की भी व्यवस्था की है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यहां पुलिस और राजस्व की टीम यहां खदान खोलने को लेकर कई बार सीमांकन करने के लिए गए थे। इससे पहले भी कई बार टीम पहुंची थी। लेकिन ग्रामीणों ने यहां खदान खोलने को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। राजस्व की टीम कई बार खदान खोलने को लेकर ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने लगातार इसका विरोध किया। इसी के चलते आज ग्रामीणों और पुलिस की टीम के बीच झड़प हो गई और इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- PM Narenda Modi Video Message: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा ऐलान.. आज होगी पेपर लीक मामले पर कैबिनेट में चर्चा, आधी रात जारी किया वीडियो..
- New Higher Education Secretary Appointed : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लेकिन उच्च शिक्षा मंत्रालय में हो गया बड़ा बदलाव.. मोदी सरकार ने जारी किया आदेश, तत्काल चार्ज लेने के निर्देश
- Vande Bharat: ‘पेपरलीक’ पर पीएम की ‘फास्ट ट्रैक’ गारंटी! मोदी का ऐलान, जवाबदेही पर घमासान, फास्ट ट्रैक कोर्ट से किसे मिलेगा फायदा?

Facebook


