रक्षाबंधन पर जेलों में बंद भाई वीडियो कॉलिंग और फोन के जरिए बहनों से कर सकेंगे बात, आदेश जारी

रक्षाबंधन पर जेलों में बंद भाई वीडियो कॉलिंग और फोन के जरिए बहनों से कर सकेंगे बात, आदेश जारी

रक्षाबंधन पर जेलों में बंद भाई वीडियो कॉलिंग और फोन के जरिए बहनों से कर सकेंगे बात, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: August 1, 2020 10:47 am IST

रायपुर: प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनों से वीडियो कॉलिंग एवं फोन पर बात करने की छूट देने के निर्देश दिए हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जेलों में किसी को भी मुलाकात नहीं करने दी जाएगी। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। हर साल इस दिन जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनें राखी बांधने जेल जाती थी किंतु कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार जेल में मिलना बंद किया गया है।

Read More: लोडिंग ट्रायल के दौरान अचानक टूट कर गिरा क्रेन, दबकर 11 मजदूरों की मौत, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो

जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बहनों और भाइयों के प्रेम को समझते हुए इसकी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल को निर्देशित किया है। साहू ने कहा है कि जेलों में वीडियो कालिंग एवं फोन के माध्यम से बंदियों को उनकी बहनों से बात कराने की व्यवस्था की जाए ताकि बहनें अपने भाइयों से रक्षाबंधन के दिन बात कर सकें। साहू ने यह भी कहा है कि यदि जेल प्रबंधन के पास पोस्टल डाक के द्वारा भेजी गई राखियां प्राप्त होती हैं तो उसे जेल के अंदर पहुंचा दिया जाए। साहू ने कहा कि भाई बहन के इस त्यौहार से लोगों की जो भावना जुड़ी है उसका सम्मान करते हैं, लेकिन जेलों में नहीं मिलने देने का फैसला भी जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Read More: एक्टर सोनू सूद से एक यूजर ने की अपील, सर मेरा ट्रेन टिकट वेटिंग में है, कंफर्म करा दीजिए, ऐसे मिला जवाब..देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"