खोला आलमारी का दरवाजा तो सामने थी अवैध शराब की फैक्ट्री, जानिए राजधानी रायपुर के इस शातिर की पूरी कहानी

खोला आलमारी का दरवाजा तो सामने थी अवैध शराब की फैक्ट्री, जानिए राजधानी रायपुर के इस शातिर की पूरी कहानी

खोला आलमारी का दरवाजा तो सामने थी अवैध शराब की फैक्ट्री, जानिए राजधानी रायपुर के इस शातिर की पूरी कहानी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: February 6, 2021 4:09 pm IST

रायपुरः पुलिस ने शहर के हीरापुर इलाके में शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से स्प्रिट और केमिकल जब्त किया है, साथ ही कुलवंत सिंह नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। शराब की ये अवैध फैक्ट्री हीरापुर इलाके में गुरुद्वारा के पीछे एक छोटे से घर में चल रही थी।

Read More: अतिथि शिक्षकों के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज, NSUI ने कहा वादा निभाएं सिंधिया, सड़कों पर उतरने की मांग की

पुलिस यहां पहुंची तो उसने देखा कि घर की दीवार में अलमारी का दरवाजा लगा था, जो दीवार में लगी अलमारी की तरह नजर आ रहा था। लेकिन जब उसे खोला गया, तो रास्ता शराब की अवैध फैक्ट्री तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कुलवंत सिंह सालभर से इस फैक्ट्री को संचालित कर रहा था और रायपुर के आसपास शराब सप्लाई कर रहा था।

Read More: आगामी आदेश तक यहां बंद रहेगी शराब दुकान, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े हो गए है कि शहर में सालभर से ये गोरखधंधा चल रहा था और पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी। फिलहाल डीजीपी ने आजाद चौक सीएसपी को तलब किया है, साथ ही एसएसपी रायपुर से रिपोर्ट मांगी है।

Read More: किसानों के चक्काजाम से परेशान हुए वाहन चालक, गाड़ी निकालने के लिए लिया रेलवे पटरी का सहारा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"