शहर से गांव तक मतदान जागरुकता मुहिम, ग्रामीणों को दिलाएंगे मतदान का संकल्प

शहर से गांव तक मतदान जागरुकता मुहिम, ग्रामीणों को दिलाएंगे मतदान का संकल्प

शहर से गांव तक मतदान जागरुकता मुहिम, ग्रामीणों को दिलाएंगे मतदान का संकल्प
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 24, 2019 1:23 am IST

दुर्ग। लोकसभा चुनाव में मतदान जागरुकता के लिए प्रशासनिक अमला लगातार जागरुकता मुहिम चला रहा है। इसी क्रम में जिले में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सुबह से ही प्रशासनिक अमला जुट जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में इसकी शुरूआत पार्क से होगी। चुनिंदा पार्कों में मार्निंग वाक के लिए जुटे लोगों के मध्य 23 अप्रैल को मतदान के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू रेडियो पर नामांकन को लेकर उम्मीदवारों के देंगे अहम जानकारी

इसके साथ ही लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित आनंद ने यह निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कई बार पार्कों में मार्निंग वाक के लिए जुटने वाले लोग अपने क्लब भी बनाते हैं। इनका सहयोग लेकर भी मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान, भोपाल से दिग्विजय सिंह और 

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वसहायता समूह की महिलाएं भी मतदान सूत्र पहनकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक करेंगी। इसके साथ ही लोगों को बीच जाकर उन्हें बताया जाएगा कि मतदान में अपनी भागीदारी कर अपने जिले का मान बढ़ाएं।


लेखक के बारे में