अनियमितता पाए जाने पर राशन दुकान संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पहुंचा हवालात

अनियमितता पाए जाने पर राशन दुकान संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पहुंचा हवालात

अनियमितता पाए जाने पर राशन दुकान संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पहुंचा हवालात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 6, 2021 10:59 am IST

नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार राशन की कालाबाजारी एवं हेराफेरी के रोकथाम के लिए कलेक्टर वेद प्रकाश के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत गोटेगांव विकासखंड की शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच की गई। इसके अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान बुधगांव-परसवाड़ा का संचालन राधे-राधे स्वसहायता समूह द्वारा किया जा रहा था, की जांच की गई।

Read More: 7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, स्वीकृत हुआ समयमान वेतनमान

जांच के दौरान अनियमितता पाये जाने पर समूह की अध्यक्ष सुषमा बाई विश्वकर्मा एवं विक्रेता शिखा बाई विश्वकर्मा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई एवं दुकान का परोक्ष रूप से संचालन करने के लिए प्रीतम विश्वकर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 537/ 2020 धारा 420, 34 भादवि 3/ 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रीतम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।

Read More: IBC24 नारी रत्न सम्मान 2021: एक सफल कैंसर सर्जन व कंसल्टेंट ‘डॉक्टर मऊ रॉय’, स्तन और गर्भाशय कैंसर की जांच शिविर ने दी अहम पहचान

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"