CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! अभ्यर्थियों को 7 जुलाई तक आवेदन करने का मौका, देखिए पूरी डिटेल
CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! अभ्यर्थियों को 7 जुलाई तक आवेदन करने का मौका, देखिए पूरी डिटेल
CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! अभ्यर्थियों को 7 जुलाई तक आवेदन करने का मौका, देखिए पूरी डिटेल / Image: AI Generated
- अतिथि शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन
- अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं
- आवेदन संबंधी पूरी जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर
दंतेवाड़ा: CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा द्वारा जारी विज्ञाप्ति अनुसार जिले में संचालित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से रिक्त सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षक (प्राथमिक एवं माध्यमिक) की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पात्र एवं योग्य स्थानीय अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति
CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले के विभिन्न पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि अध्ययन-अध्यापन कार्य प्रभावित न हो और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक योग्यता पूर्ण करने की स्थिति में अपने निकटस्थ अथवा इच्छित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की सलाह दी गई है।
7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
जिला प्रशासन ने बताया कि पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, मानदेय, आवेदन प्रक्रिया तथा संस्थावार एवं विषयवार रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा ने जिले के शिक्षित एवं योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भागीदार बनें। यह पहल न केवल विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने का अवसर भी प्रदान करेगी।
ये भी पढ़ें
- Petrol Diesel Price Today 26 June 2026: 105 रुपए तक पहुंचा डीजल का रेट, पेट्रोल भी 110 रुपए के बेहद करीब, जानिए आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट
- Ram Mandir Daan Chori: जांच के बाद बड़ा एक्शन! चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी, FIR के बाद 8 आरोपी गिरफ्तार
- MP Monsoon News: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Facebook


