देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा जवानों को मतदान पर दिया प्रशिक्षण

देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा जवानों को मतदान पर दिया प्रशिक्षण

देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा जवानों को मतदान पर दिया प्रशिक्षण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: March 7, 2019 3:00 pm IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रदेश की राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में गुरुवार को निर्वाचन कार्य में नियुक्त सुरक्षा बल के लोगों को डाक मतपत्र के संबंध में नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। देश में पहली बार ऐसा हुआ जब चुनाव निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा जवानों को मतदान पर प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर पुलक भट्टाचार्या ने प्रपत्र 12 और 13 के संबंध में ट्रेनिंग के लिए आए अधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही एनवीएसपी पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Read More: निर्वाचन आयोग ने रखी एक दिवसीय कार्यशाला, पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन पर दी गई जानकारी

इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने प्रशिक्षण के लिए आए अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुगम और सुरक्षित निर्वाचन के लिए हमारे सुरक्षा बल के जवान, पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं। जवानों, कोटवार और फारेस्ट गार्डों के मताधिकार की रक्षा करने का दायित्व निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों का है। वे निर्वाचन कार्य में लगे सभी लोगों को डाक मत पत्र उपलब्ध करवाएंगे, ताकि किसी के मताधिकार का हनन न हो।

Read More: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बोले- शर्मिंदगी है कि EVM मशीन को बना दिया गया है फुटबॉल

प्रशिक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद
पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. एस भारतीदासन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी समीर विश्नोई, पद्मिनी भोई साहू समेत सहित अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षकों द्वारा नामित 2 अधिकारी, 22 विशेष सशस्त्र बल से 2-2 अधिकारी, राज्य होम गार्ड के 2 अधिकारी तथा सभी जिलों के डाक मतपत्र के नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।


लेखक के बारे में