मेडिकल छात्रों को भूपेश सरकार की सौगात, शिष्यवृत्ति बढ़ाकर किया 26 प्रतिशत

मेडिकल छात्रों को भूपेश सरकार की सौगात, शिष्यवृत्ति बढ़ाकर किया 26 प्रतिशत

मेडिकल छात्रों को भूपेश सरकार की सौगात, शिष्यवृत्ति बढ़ाकर किया 26 प्रतिशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: October 4, 2019 4:46 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने मेडिकल पीजी छात्रों को शुक्रवार को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने मेडिकल पीजी छात्रों के शिष्यवृत्ति बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार ने मेडिकल पीजी छात्रों की शिष्यवृत्ति बढ़ाते हुए 26 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। भूपेश सरकार के इस फैसले के बाद अब पीजी छात्रों को 10 हजार रूपए और इंटर्न छात्रों को 2 हजार रूपए अधिक शिष्यवृत्ति मिलेगा। सरकार के इस फैसले पर वित्त विभाग ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Read More: ‘कौशल्या के राम’ रामलीला के आयोजन में पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा जहां से गुजरे राम वहां बनाएंगे पर्यटन स्थल

गौरतलब है कि बीते दिनों मेडिकल कॉलेज रायपुर के जूनियर डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष की ओर से डॉ भगवती चंद्र वर्मा डीन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि सालभर से पीजी रेजिडेंट्स स्टाइपंड को लेकर बात की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। छत्तीसगढ़ की तुलना में अन्य राज्यों में न केवल स्टाइपंड ज्यादा है, बल्कि सातवें वेतन आयोग के बराबर है। इस दौरान जूनियर डॉक्टर्स मेकाहारा में ओपीडी, ओटी, वार्ड सेवाओं से दूर रहेंगे।

Read More: कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनाया स्टार प्रचारक

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/jEefRcCip7k” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"