Raipur ChakuBaji News: रायपुर में फिर खूनी खेल, झांकी से लौट रहे दो युवकों को चाकुओं से गोदा, इलाके में सनसनी

Raipur ChakuBaji News: रायपुर में फिर खूनी खेल, झांकी से लौट रहे दो युवकों को चाकुओं से गोदा, इलाके में सनसनी

Raipur ChakuBaji News: रायपुर में फिर खूनी खेल, झांकी से लौट रहे दो युवकों को चाकुओं से गोदा, इलाके में सनसनी
Modified Date: September 19, 2026 / 08:26 am IST
Published Date: September 19, 2026 8:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • झांकी से लौट रहे युवकों पर हमला
  • दोनों को चाकू से गोदा
  • आरोपी वारदात के बाद फरार

रायपुर। Raipur ChakuBaji News: राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि, उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, यहां आए दिन क्राइम की घटनाएं सामने आती रहती है। इसी बीच डंगनिया इलाके में देर रात चाकूबाजी (Raipur Knife Attack) की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक सिरफिरे बदमाश ने झांकी से घर लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, इस खौफनाक वारदात में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दोनों पर किया ताबड़तोड़ वार (Dangania Knife Attack)

Raipur ChakuBaji News परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान राजा साहू और आशीष भट्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा साहू और आशीष झांकी से प्रसाद छोड़ने अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुराना विवाद और रंजिश पाले बैठे आरोपी अमन यादव ने उन्हें घेर लिया, दरअसल आरोपी अमन यादव की राजा साहू के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के तहत उसने राजा साहू पर चाकू से हमला कर दिया। जब राजा को चाकू मारता देख दोस्त आशीष भट्ट ने घर में मिठाई छोड़कर बीच-बचाव कर उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने आशीष को भी नहीं बख्शा और उस पर भी चाकू से वार कर दिया। आरोपी ने दोनों युवकों के गाल पर चाकू से वार किए हैं। परिजनों के मुताबिक आरोपी अमन यादव कोई आम अपराधी नहीं है, वह पहले भी चोरी, लूट और NDPS एक्ट जैसे गंभीर मामलों में जेल की हवा खा चुका है।

10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर (Raipur Crime)

Raipur ChakuBaji News हैरानी की बात यह है कि आरोपी महज 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था और बाहर आते ही उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमन यादव मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.