शह मात The Big Debate: Gen-Z के सब दीवाने कोई माने या न माने! भागवत की धर्म संसद के बाद राहुल के छात्रों की गूंज की तैयारी, क्या युवा राजनीति की नई प्रयोगशाला बन रहा एमपी?
Gen Z Politics In MP: मध्यप्रदेश की युवा शक्ति को साधने के लिए संघ, बीजेपी और कांग्रेस की लीडरशिप ने कमर कस ली है।
Gen Z Politics In MP/Image Credit: IBC24
- एमपी की युवा शक्ति को साधने के लिए संघ, बीजेपी और कांग्रेस की लीडरशिप ने कमर कस ली है।
- उज्जैन में शुक्रवार को RSS प्रमुख मोहन भागवत ने युवा धर्म संसद को संबोधित किया।
- दूसरी तरफ शनिवार को इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आने वाले है।
Gen Z Politics In MP: भोपाल: मध्यप्रदेश की युवा शक्ति को साधने के लिए संघ, बीजेपी और कांग्रेस की लीडरशिप ने कमर कस ली है। उज्जैन में शुक्रवार को RSS प्रमुख मोहन भागवत ने युवा धर्म संसद को संबोधित किया। धर्म, पर्यावरण, युवाओं के आचरण पर बात की। तो दूसरी तरफ शनिवार को इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आने वाले है। राहुल यहां छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।
राहुल गांधी की गूंज से पहले उज्जैन में मोहन भागवत ने युवा संवाद में छात्रों को अहंकार से बचने की समझाइश दी। युवाओं से जीवन में धर्म के सिद्धांतों को समझने और उन्हें आचरण में उतारने की बात कही।
Gen Z Politics In MP: इधर कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के बाद इंदौर में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज का पांचवां पड़ाव है। युवा केंद्रित इन बड़े कार्यक्रमों पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साध रहे है।
मध्यप्रदेश का मालवा इन दिनों युवा राजनीति का केंद्र बना चुका है। पहले अध्यक्ष नितिन नवीन, फिर RSS चीफ मोहन भागवत अब शनिवार को राहुल गांधी की बारी है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या मध्यप्रदेश युवा राजनीति की नई प्रयोगशाला बना गया है? जेन-जी को रिझाने की होड़ में कौन आगे है? और सबसे बड़ा सवाल कि सबको जेन-जी का साथ चाहिए लेकिन युवाओं के दिल में क्या है?
इन्हें भी पढ़ें:-
- Guna Minore Rape Case: नाबालिग का अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, इस हाल में मिली पीड़िता, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- MP BJP New Appointment: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, इस नेता को पार्टी ने दी जिम्मेदारी, आदेश जारी
- Chattarpur Love Story: महिला को हुआ पति के दोस्त से हुआ प्यार, कई सालों से लड़ा रही थी इश्क, पीड़ित युवक बोला- वो तो उसे राखी बांधती थी लेकिन..

Facebook


