अफवाहों पर ध्यान न दें! राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान को नहीं भेजा गया न्योता

अफवाहों पर ध्यान न दें! राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान को नहीं भेजा गया न्योता

अफवाहों पर ध्यान न दें! राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान को नहीं भेजा गया न्योता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 25, 2019 12:45 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 से 29 दिसंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन होने वाला है। इस कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने देश के सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने का फैसला लिया है। वहीं, दूसरी ओर बीते दिनों खबर आई थी कि इस आयोजन के लिए सरकार ने सार्क देशों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सार्क देश का सदस्य होने के नाते पाकिस्तान को भी राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। लेकिन अब संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया है।’

Read More: मंगाए हॉस्पिटल के उपकरण मिला कबाड़, पीड़ितों ने दर्ज कराया 55 लाख की धोखाधड़ी का मामला

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए पाकिस्तान को कोई न्योता नहीं भेजा गया है। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान को राज्य सरकार की ओर से इस महोत्सव में शामिल होने के लिए न्योता दिए जाने के संबंध में जो भी खबरें सामने आई है वो महज एक अफवाह है।

Read More: कैफे में बैंक कर्मी के साथ मारपीट मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/bisNnLLb_2g” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"