स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज नहीं मिला प्रदेश में कोई भी संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज नहीं मिला प्रदेश में कोई भी संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज नहीं मिला प्रदेश में कोई भी संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 27, 2020 2:28 pm IST

रायपुर: कोविड 19 के बचाओ के लिए पूरे देश मे 21 दिनों के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। राज्य एयर केंद्र के सरकार लगातार लोगों की निगरानी कर रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर है आज छत्तीसगढ़ में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाए गए हैं।

Read More: मुंबई से वापस लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहेंगे

जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अब तक प्रदेश में कुल 289 लोगों की जांच हुई है, जिसमें से 283 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 6 लोग पॉजिटिव है, उनका उपचार जारी है।

Read More: कुत्तों को दिया जा रहा कोविड-19 को सूंघने का प्रशिक्षण, वैज्ञानिकों का हर संभव प्रयास जारी

वहीं, दूसरी ओर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना वायरस के पॉजीटिव रोगियों की हालत स्थिर बनी हुई है। एम्स के विशेषज्ञों की टीम उनकी चिकित्सा अवस्था पर निरंतर निगाह रखे हुए है और उन्हें नियमित रूप से काउंसलिंग प्रदान की जा रही है। एम्स ने माइक्रोबायलॉजी विभाग की वीआरडीएल लैब की क्षमता को दोगुना कर लिया है। अब यहां अधिकतम 300 सैंपल प्रतिदिन टेस्ट किए जा सकते हैं।

No photo description available.

Read More: बारिश और तूफान से बर्बाद हुईं ​फसलें, मिट्टी में मिल गई किसानों की कमाई

एम्स द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार चारों रोगियों की स्थिति अभी भी स्थिर बनी हुई है। वे चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा का बेहतर रेस्पांस दे रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टॉफ की एक टीम निरंतर उन्हें चिकित्सा सेवाएं और काउंसलिंग प्रदान कर रही है। निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने बताया कि एम्स के माइक्रोबायलॉजी विभाग में बनी वीआरडीएल लैब को एक अतिरिक्त मशीन प्रदान की गई है जिससे विभाग अपनी सैंपल टेस्ट करने की क्षमता को बढ़ा सके। अब प्रतिदिन लगभग 300 सैंपल की टेस्टिंग की जा सकती है। अभी तक एम्स में 350 सैंपल टेस्ट किए गए हैं जिनमें छह पॉजीटिव और शेष नेगेटिव आए हैं। एम्स के पास पर्याप्त संसाधन हैं जिनकी मदद से वर्तमान रोगियों या अन्य किसी पॉजीटिव रोगी को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं।

Read More: कोरोना पॉजिटिव चारों मरीजों की हालत स्थिर, एम्स में वायरस टेस्टिंग की क्षमता भी हुई दोगुना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"