स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज एक भी कोरोना संक्रमित मरीजों की नहीं हुई पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज एक भी कोरोना संक्रमित मरीजों की नहीं हुई पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज एक भी कोरोना संक्रमित मरीजों की नहीं हुई पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 13, 2020 2:15 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छत्तीसढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Read More: किराना और आटा चक्की की दुकानें खोलने लेनी होगी प्रशासन की अनुमति, किसानों का पूरा उत्पाद खरीदेगी सरकार

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज पिछले 24 घंटे के भीतर में प्रदेश में एक भी कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, 21 मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में लगातार जारी है।

Read More: मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश में अब तक कोरोना के 4377 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3969 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 31 की पॉजिटिव आई है। शेष 377 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 10 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 21 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

Read More: मंत्री टी एस सिंहदेव ने ली व्यापारियों और उद्योगपतियों की बैठक, लॉकडाउन में काम शुरू करने पर मंथन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"