Surajpur Police Team Attack: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मचा बवाल, अचानक ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला, DSP सहित 15 पुलिसकर्मी घायल

Surajpur Police Team Attack: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मचा बवाल, अचानक ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला, DSP सहित 15 पुलिसकर्मी घायल

Surajpur Police Team Attack: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मचा बवाल, अचानक ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला, DSP सहित 15 पुलिसकर्मी घायल

Surajpur Police Team Attack | Photo Credit: AI

Modified Date: July 24, 2026 / 09:42 am IST
Published Date: July 24, 2026 9:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला
  • DSP समेत 15 पुलिसकर्मी घायल
  • कोयला खदान का सर्वे करने गई थी टीम

सूरजपुर: Surajpur Police Team Attack छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सुबह सुबह बवाल हो गया। यहां अचानक ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर​ दिया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हमला बोला है। जिसमें DSP सहित 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। (Surajpur Police Attack News) सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

Surajpur Police Attack News मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रतापपुर इलाके के मदननगर गांव का है। दरअसल, यहां पुलिस की टीम कोयला खदान का सर्वे करने गई थी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने मदननगर गांव पहुंची थी। इन आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। हालांकि, ग्रामीण लंबे समय से खदान परियोजना का विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति हिंसक रूप ​ले लिया।

हिंसक झड़प में DSP समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं प्रदर्शन के दौरान पांच पुलिस बसों और कई अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस की भी व्यवस्था की है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यहां पुलिस और राजस्व की टीम यहां खदान खोलने को लेकर कई बार ​सीमांकन करने के लिए गए थे। इससे पहले भी कई बार टीम पहुंची थी। लेकिन ग्रामीणों ने यहां खदान खोलने को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। राजस्व की टीम कई बार खदान खोलने को लेकर ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने लगातार इसका विरोध किया। इसी के चलते आज ग्रामीणों और पुलिस की टीम के बीच झड़प हो गई और इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।