बीएड-डीएड पास शिक्षकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने वेतन वृद्धि को लेकर शिक्षा और पंचायत सचिव को दिए ये निर्देश

बीएड-डीएड पास शिक्षकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने वेतन वृद्धि को लेकर शिक्षा और पंचायत सचिव को दिए ये निर्देश

बीएड-डीएड पास शिक्षकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने वेतन वृद्धि को लेकर शिक्षा और पंचायत सचिव को दिए ये निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 18, 2019 5:15 pm IST

बिलासपुर: बीएड/डीएड उत्तीर्ण शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल वेतन वृद्धि को लेकर लगाई गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शिक्षा और पंचायत सचिव को निर्देश दिया है कि 4 हफ्ते के भीतर कार्रवाई करें। मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत ग्रामों के शिक्षकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटचाटाया था। वहीं, मामले में सुनवाई जस्टिस पी सैम कोशी ने की।

Read MorE: तेज रफ्तार ट्रक ने 6 गायों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को किया आग के हवाले

मिली जानकारी के अनुसार बीएड व डीएड में उत्तीर्ण करने के बावजूद शिक्षकों को शासन की ओर से वेतन वृद्धि नहीं दिया जा रहा था। मामले को लेकर पीड़ित शिक्षकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले में सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ शिक्षा एवं पंचायत सचिव को 4 हफ्ते के भीतर मामले के निराकरण का आदेश जारी किया है।

Read More: रायपुर रेल मंडल के DRM को आया हार्ट अटैक, स्टेशन का निरीक्षण कर लौटने के दौरान बिगड़ी तबीयत

याचिकाकर्ताओं की ओर से मामले में यह दलील दी गई थी कि वे शासकीय सेवा में आने से पहले ही बीएड व डीएड में उत्तीर्ण कर चुके थे। वहीं शासन के द्वारा जारी आदेश पत्र दिनांक 28 सितंबर 2014 के अनुसार ऐसे शिक्षकों को जो नियुक्ति के पूर्व बीएड की परीक्षा में उत्तीर्ण किए हैं, उन्हें दो अग्रिम वेतन वृद्धि नियुक्ति तिथि से दिया जाना है। वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिए जाने पर उन्होंने कई बार निवेदन भी किया। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना आदेश जारी किया है।

Read More: बस्तर के आदिवासियों को लेकर कवासी लखमा ने कह डाली ऐसी बात, सियासी गलियारों में मच सकता है बवाल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"