MS Dhoni as an Impact Player: क्या IPL 2027 खेलेंगे MS धोनी? रख दी ये बड़ी शर्त, CSK के पूर्व बल्लेबाज ने किया खुलासा
MS Dhoni as an Impact Player: क्या IPL 2027 खेलेंगे MS धोनी? रख दी ये बड़ी शर्त, CSK के पूर्व बल्लेबाज ने किया खुलासा
MS Dhoni as an Impact Player: क्या IPL 2027 खेलेंगे MS धोनी? रख दी ये बड़ी शर्त, CSK के पूर्व बल्लेबाज ने किया खुलासा /image: Social Media
- महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने से इनकार किया
- खेलने पर धोनी की प्राथमिकता पूर्णकालिक विकेटकीपर की भूमिका निभाने की
- IPL 2027 में धोनी की भागीदारी को लेकर अभी भी बना हुआ है सस्पेंस
नई दिल्ली। MS Dhoni as an Impact Player: पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni CSK) ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते हैं, जिससे 2027 में होने वाले टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता में एक और नया मोड़ आ गया है। सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने यह खुलासा किया।
यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज इम्पैक्ट प्लेयर नियम (IPL Impact Player Rule) से अपना कार्यभार कम करके आईपीएल में अपना करियर आगे बढ़ा सकते थे लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अगर वह खेलना जारी रखते हैं तो वह पूर्णकालिक विकेटकीपर बने रहना चाहते हैं।
बद्रीनाथ का मानना है कि 45 वर्षीय धोनी के लिए उनके करियर के इस चरण में इम्पैक्ट प्लेयर (MS Dhoni Impact Player) की भूमिका उपयुक्त हो सकती है, क्योंकि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए 20 ओवर तक विकेटकीपिंग (MS Dhoni Wicketkeeper) करना आसान नहीं होगा।
बद्रीनाथ ने यूट्यूब चैनल पर कहा
Dhoni Retirement Latest News बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बताया कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे। वह खुद को पूर्णकालिक विकेटकीपर मानते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर तक मैदान पर रहना होगा। इसलिए वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि अगर वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हैं तो इससे सीएसके को रणनीतिक फायदा होगा।’’
16वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करेंगे
MS Dhoni as an Impact Player उन्होंने कहा, ‘‘उनके लिए लंबे समय तक खेलना मुश्किल होगा जैसा कि (सीएसके के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन) फ्लेमिंग ने भी कहा है। वे 16वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करेंगे और विकेटकीपिंग करेंगे। जब उनकी भागीदारी इतनी कम है तो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना उनके लिए आदर्श स्थिति होगी।’’
धोनी पिछले कुछ सत्र में फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझते रहे हैं और आईपीएल में उनके भविष्य को लेकर अटकलें जारी हैं। बद्रीनाथ का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम धोनी पर काम का बोझ कम कर सकता है। इससे सीएसके उनके अनुभव और ‘फिनिशर’ के रूप में उनकी भूमिका का फायदा उठा सकता है।
MS Dhoni as an Impact Player विकेटकीपर के रूप में खेलना जारी रखने की धोनी की प्राथमिकता का मतलब है कि सीएसके को अगले साल आईपीएल में उनकी भागीदारी पर फैसला करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सीएसके को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी ने 2024 के सत्र से पहले कप्तानी छोड़ दी और तब से बल्लेबाज के रूप में भी उनकी भूमिका सीमित हो गई है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Doctors Transfer Full List: छत्तीसगढ़ में बदले गए कई मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची
- Chhattisgarh Bribery Case: छत्तीसगढ़ में प्रिंसिपल और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने इतने हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जानें किस काम के मांगे थे घूस
- Coronavirus in Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इधर स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये दावा

Facebook


