दुर्ग: जिले में कल से 9 दिन का टोटल लॉकडाउन लगने जा रहा है, इस दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सीधी कार्रवाई करते हुए FIR की जाएगी। तो, वहीं लॉकडाउन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ तालाबंदी की कार्रवाई का आदेश दिया गया है। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ग्रामीण इलाकों के बाजार में गाइडलाइन का पालन कराएगी। ग्रामीण इलाकों के लिए शहर से जो सड़कें जाती हैं उन पर बैरीकेडिंग की जा रही है। सड़कों पर बेवजह आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
दरअसल राज्य में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं, जिसमें दुर्ग लगातार हॉट स्पॉट बना हुआ है। कोरोना के दूसरे स्ट्रेन में कम्युनिटी स्प्रेडिंग का खतरा लगातार बना हुआ है, जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजार के लगभग पहुंच चुका हैं। तो, वहीं सिर्फ दुर्ग जिले में ही एक महीने में 100 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"