अंबिकापुर: अक्सर आपने कोरोना वैक्सीनेशन के समय लोगों को बड़ी खुशी के साथ मोटिवेट होकर वैक्सीन लगवाते देखा होगा, लेकिन अंबिकापुर में एक महिला रो रो कर वैक्सीन नहीं लगाने की गुहार लगा रही है। गांव के सरपंच और उसके पति के जिद पर जबर्दस्ती उसे कोरोना वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण केन्द्र ले जाया जा रहा है, लेकिन महिला इसे नहीं लगवाने के लिए रो-रोकर चिल्ला रही है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल होना भी हो रहा है।
दरसअल ये तस्वीर सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत केसरा का है, जहां वैक्सीन लगवाने के लिए ही गांव के टीकाकरण केंद्र पर जबर्दस्ती पकड़कर ले जाया जा रहा है। महिला को गांव के सरपंच और उसका पति टीकाकरण केंद्र तक ले जा रहे हैं।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"