10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र नहीं होंगे फेल, मार्कशीट पर लिखा जाएगा ‘C’, CGBSE का बड़ा फैसला

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र नहीं होंगे फेल, मार्कशीट पर लिखा जाएगा 'C', CGBSE का बड़ा फैसला

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र नहीं होंगे फेल, मार्कशीट पर लिखा जाएगा ‘C’, CGBSE का बड़ा फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 6, 2021 1:22 pm IST

रायपुर: तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड पर ही करवाने का फैसला लिया है। बता दें कि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 अप्रैल से और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 मई से शुरू होने वाली है।

Read More: जिला अस्पताल से फरार हुए चार कोरोना मरीज, मचा हड़कंप

• छात्रों के प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों/कर्मधारियों को ड्यूटी आदेश के आधार पर परीक्षा केन्द्र तक जाने एवं आने की अनुमति रहेगी ।
• जो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, लाकडाउन, कंटेनमेंट जोन आदि के कारण किसी विषय या सभी विषयों में अनुपस्थित रहते हैं। उन्हें अनुपस्थित नहीं माना जायेगा, बल्कि उनकी अनसूची में “C” लिखा जाएगा। ऐसे विद्यार्थी को उन विषय में अंक नही दिए जाएंगे, परंतु उसे पास श्रेणी में उत्तीर्ण माना जाएगा।
• ऐसे विद्यार्थी जिनकी अंकसूची में “C” अंकित है, उनके लिए पूरक परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी और विशेष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उनकी अंकसूची में “C” के स्थान पर प्राप्तांक अंकित कर पुनरीक्षित अंकसूची जारी की जाएगी और उन्हें श्रेणी दी जाएगी।

Read More: तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण ने बढाई सरकार की चिंता, सामने आया मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा उन्होंने

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"