शह मात The Big Debate: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज हुई सियासत!.. कांग्रेस ने किया ‘विजय यात्रा’ निकालने का ऐलान तो भाजपा दे रही सधी हुई प्रतिक्रिया, देखें शाह-मात

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस इसे छात्र आंदोलन की जीत बताकर विजय यात्रा निकालने जा रही है, जबकि भाजपा इसे सामान्य प्रशासनिक निर्णय बता रही है।

शह मात The Big Debate: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज हुई सियासत!.. कांग्रेस ने किया ‘विजय यात्रा’ निकालने का ऐलान तो भाजपा दे रही सधी हुई प्रतिक्रिया, देखें शाह-मात

Shah Maat The Big Debate on IBC24 News Live || Image- IBC24 News File

Modified Date: July 26, 2026 / 12:59 am IST
Published Date: July 26, 2026 12:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • इस्तीफे पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने।
  • कांग्रेस ने विजय यात्रा निकालने का ऐलान।
  • भाजपा ने दबाव की बात से किया इनकार।

भोपाल: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हर दल अपने-अपने तरीके से इस फैसले की व्याख्या कर रहा है। विपक्ष इसे छात्रों के आंदोलन की बड़ी जीत बता रहा है, जबकि भाजपा का कहना है कि यह सरकार का सामान्य प्रशासनिक फैसला है। (Shah Maat The Big Debate on IBC24 News Live) इस्तीफे के बाद कांग्रेस भी पूरी तरह आक्रामक नजर आ रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसे युवाओं की जीत बताते हुए ‘विजय यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है। यानी विपक्ष को इस पूरे घटनाक्रम में बड़ा राजनीतिक संदेश दिखाई दे रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इस मामले पर कांग्रेस का कहना हैं कि, भारतीय जनता पार्टी के शासन में हमेशा छात्रों, युवाओं और परीक्षार्थियों के साथ अन्याय हुआ है। बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन कर रहे थे, उसी का नतीजा है कि आज धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। हमें विश्वास है कि जनता आने वाले समय में मोदी सरकार से भी जवाब मांगेगी।

वही भाजपा की प्रतिक्रिया इससे अलग और जुड़ा है। उनका कहना हैं कि, धर्मेंद्र प्रधान पहले से ही इस्तीफा देने की बात कह रहे थे। (Shah Maat The Big Debate on IBC24 News Live) पार्टी नेतृत्व ने परिस्थितियों को देखते हुए फैसला लिया है। इसे किसी दबाव या आंदोलन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा है या फिर देशभर में चले छात्र आंदोलन की ताकत का असर? क्या यह संदेश है कि सरकार को आखिरकार युवाओं की आवाज सुननी पड़ी? या फिर यह केवल राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से लिया गया फैसला है? इन्हीं सवालों पर आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे। देखें IBC24 पर शाह-मात..

इन्हें भी पढ़ें:

कोटा में कटौती के बावजूद मीराबाई की अगुवाई में भारोत्तोलकों से स्वर्ण पदकों की उम्मीद

सार्वजनिक शौचालय की कतार को लेकर हुए विवाद में मजदूर और उसके दो बच्चों पर हमला

आंध्र प्रदेश लोकायुक्त दफ्तर में एक नियुक्ति को चुनौती देने वाले याची उच्च न्यायालय जाएं:शीर्ष अदालत

टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी दिखाती है कि शबरिमला में सोना चोरी 2025 तक जारी रही: मंत्री

राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown