Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी…घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी…घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर महासमुंद समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर /image: AI Generated

Modified Date: July 26, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: July 26, 2026 11:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • 26 से 28 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा
  • रायपुर समेत 8 जिलों में रेड अलर्ट, 60–80 KM/H की तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
  • बस्तर संभाग सहित कई जिलों में भारी बारिश और 40–60 KM/H की तेज हवाओं का अनुमान

रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालत बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। वही आज भी मौसम सुहावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26, 27 और 28 जुलाई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। 26 और 27 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert मौसम विभाग ने रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर जैसे जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान IMD ने लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 60-80 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

इस जिलों में भी होगी झमाझम बारिश

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert साथ ही मौसम विभाग ने बस्तर डिवीजन के सुकमा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर जिलों के साथ-साथ दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा और कोरबा जिलों में गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

लोगों के लिए IMD की अपील

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert वही बारिश के बीच IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।

 

ये भी पढ़ें

 

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.